{"_id":"5d5430938ebc3e6cdb2ea233","slug":"police-arrested-smuggler-group-recovered-drugs-cash-rupees-bhang-in-laksa-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्करों के इस गिरोह से बरामद हुआ 25 किलो गांजा, 280 किलो भांग, 37 लाख रुपये के साथ बहुत सारा सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्करों के इस गिरोह से बरामद हुआ 25 किलो गांजा, 280 किलो भांग, 37 लाख रुपये के साथ बहुत सारा सामान
Wed, 14 Aug 2019 09:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
वाराणसी में गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के पास से बुधवार को लक्सा पुलिस ने 37 लाख रुपये, 50 करोड़ रुपये की जमीन के कागज, 100 पासबुक, एक पिस्टल, दो मैगजीन, चोरी की छह बाइक, आठ मोबाइल, कंप्यूटर और नोट गिनने की मशीन बरामद की।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 किलो गांजा और 280 किलो भांग बरामद कर चमाऊ (अहिरान) तरना के अवधेश यादव, भोजूबीर के विनोद यादव, धनेसरी हरहुआ के नासिर अहमद और छोटा लालपुर के अमन जायसवाल को जेल भेजा। पुलिस को प्रकरण में अमन के पिता राजकुमार उर्फ राजू सेठ की तलाश है।
विज्ञापन
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लक्सा थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र और आबकारी इंस्पेक्टर जयनारायण सिंह की संयुक्त टीम ने लालकुटी के समीप से दो किलो गांजा और दो लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका सरगना राजू सेठ है।
विज्ञापन
Trending Videos
मिली जानकार के आधार पर थानाध्यक्ष लक्सा ने राजू के घर छापेमारी की तो नारिस और अमन नगदी, गांजा, भाग सहित अन्य सामग्रियों के साथ पकड़े गए। राजू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बरामद नगदी, जमीन के कागजात और पासबुक के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई है।