फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested main accused of ghorawal sonbhadra firing clash incident 10 men died

सोनभद्र : दस लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी प्रधान गिरफ्तार, अब तक 27 धरे गए

Fri, 19 Jul 2019 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
police arrested main accused of ghorawal sonbhadra firing clash incident 10 men died
मुख्य आरोपी यज्ञदत्त गुर्जर (गले में गमछा) उसका भाई (सिर पर गमछा)। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के उभ्भा गांव हत्याकांड में बुधवार को 10 लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर, उसके भाई धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यज्ञदत्त समेत 28 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एडीजी जोन बृज भूषण के मुताबिक अब तक 27 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए लोगों में एक कोमल स्टेशन अधीक्षक बताया गया है। प्रधान के दो भतीजों समेत 12 बुधवार को पकड़े गए थे। यज्ञदत्त को गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पांच बंदूकें व छह ट्रैक्टर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इस बीच, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम पौने पांच बजे सभी 10 शवों को उभ्भा लाया गया। मगदहां के पास नदी किनारे शव दफनाए गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल खतरे से बाहर :
बुधवार को ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने 32 ट्रैक्टरों के साथ विवादित जमीन पर जोताई शुरू कराई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। लाठी-डंडे पत्थर, गड़ासे चले। एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग की। संघर्ष और फायरिंग में एक ही पक्ष गोंड़ बिरादरी के दस लोगों की जान चली गई थी। 28 घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी :
उभ्भा गांव में 10 लोगों की हत्या के पीछे अहम वजह पुलिस व राजस्व विभाग के अफसरों की संवादहीनता और लापरवाही रही। जांच कर रहे मंडलायुक्त विंध्याचल धाम आनंद कुमार सिंह और एडीजी जोन बृज भूषण ने संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed