फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested accused of loot in azamgarh city

आजमगढ़ में हुईं कई लूटपाट का डीआईजी ने किया खुलासा, छह हुए गिरफ्तार औक बरामद हुआ इतना सामान

Sat, 10 Aug 2019 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
police arrested accused of loot in azamgarh city
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में करीब हफ्ते भर पहले शराब के ठेकों, मिठाई व किराना की दुकानों से लूटपाट की ताबड़तोड़ हुई घटनाओं का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में डीआईजी मनोज तिवारी ने लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह डकैतों को गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि इन डकैतों का एक पूरा गैंग है जो बोलेरो से आठ से दस की संख्या में निकलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन


तीन और चार अगस्त की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। तीन अगस्त को देवगांव व बरदह थाना क्षेत्रों में इनका आतंक था तो चार को बोलेरो सवार इन डकैतों ने कप्तानगंज व पवई थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


दो दिनों में बोलेरो सवार इन बदमाशों ने पांच शराब की दुकानों के साथ ही मिठाई व किराना की दुकानों को अपना निशाना बनाया था और दुकानों का शटर तोड़कर व सेल्समैनों को मारपीट कर नकदी, शराब व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीम गठित की थी। डीआईजी मनोज तिवारी व एसपी त्रिवेणी सिंह स्वयं टीमों पर नजर रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो सवार कुछ बदमाश बरदह थाना के महुजा मुक्तिपुर के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।

हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अजय नोना पुत्र दयाराम निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जौनपुर, सुभाष हरिजन पुत्र करिया निवासी गरौठन थाना खेतासराय, राहुल मोदनवाल पुत्र स्व. रामलाल निवासी सरायबीका थाना पवारा, नियाज पुत्र खालिद निवासी धम्मौर थाना खुटहन, असफर पुत्र फारूख निवासी मानीकला थाना खेतासराय व दयाराम नोना पुत्र गनी निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से  पुलिस ने दो बोलेरो, 1.01 लाख रुपये, तीन तमंचा, छह जिंदा व तीन खोखा कारतूस, पांच पेटी कच्ची शराब, 16 बोतल अंग्रेजी शराब, पीली धातु के जेवरात व कास्मेटिक के सामान, लूटे हुए के 16 मोबाइल, 4 लोहे की राड, 1 कुल्हाड़ी, बैट्री व इंवर्टर बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed