फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the military tax Facebook friendship student kidnapped was

फेसबुक पर दोस्ती कर फौजी ने छात्रा को किया था अगवा

Mon, 02 Nov 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
On the military tax Facebook friendship student kidnapped was
फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक छात्रा के गले की फांस बन गई। दोस्ती करने वाले सेना के जवान ने छात्रा को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसके किसान पिता से 30 लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से बड़ागांव पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कानपुर के परेड स्थित एक होटल से छात्रा को बरामद कर आरोपी देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के करौता निवासी सेना के जवान विजय बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एमए अंतिम वर्ष की छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली और फिर लौटी नहीं। उसी रात उसके पिता के पास फोन आया कि 30 लाख रुपये हमारे बताए स्थान पर दे जाओ, लड़की सुरक्षित पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन सुनकर घबराया पिता 30 अक्तूबर को बड़ागांव थाने पर गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस व क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश में जुटी। थानाध्यक्ष बड़ागांव शशिभूषण राय ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व छात्रा और जयपुर में तैनात सेना के जवान विजय बहादुर सिंह की फेसबुक पर दोस्ती हुई।

दोनों में प्रगाढ़ता हो जाने पर 29 अक्तूबर को फौजी ने छात्रा को अपने पास बुलाया तो वो चली गई और उसे अगवा कर वह कानपुर ले गया। उसी रात उसने छात्रा के पिता को फोन कर फिरौती मांगी। तफ्तीश में छात्रा और आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन कानपुर में मिली।


क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने शनिवार को छापेमारी कर छात्रा को बरामद कर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का मेडिकल मुआयना कराने के बाद रविवार को पुलिस ने उसे उसके घरवालों को सौंप दिया और फौजी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed