फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man murdered in a boat-carrying dispute, four arrested for assault

बलिया: बिना पूछे नाव ले जाने के विवाद में वृद्ध की हत्या, चार पर मारपीट का मुकदमा 

Sat, 12 Sep 2020 09:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Old man murdered in a boat-carrying dispute, four arrested for assault
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शुक्रवार की रात बिना पूछे नाव ले जाने पर हुए विवाद में एक वृद्ध की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


डुमरी गांव के समीप सुरहा ताल में बृहस्पतिवार को एक युवक दूसरे की नाव लेकर पशुओं का चारा काटने के लिए ताल में चला गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद हाथापाई  हो गई। लेकिन, आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष के तेज बहादुर बिंद (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि त्रिपुरारी (18) को भी चोट आई। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान वृद्ध की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके भतीजे सत्य प्रकाश के तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। इस बाबत उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed