{"_id":"5c5aef57bdec2259c0069c50","slug":"old-lady-murdered-by-sharp-weapon-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 07 Feb 2019 11:38 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक वृद्धा की धारदार हथियार से नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। वृद्धा की हत्या के कारणों और हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही।
जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव की दुर्गावती देवी (65) पत्नी स्व. रामराज गुप्ता घर में अकेली रहती थीं। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके देवर बृजलाल अपने परिवार के साथ गोपालापुर बाजार में रहते हैं और वह किराने की दुकान चलाते हैं।
पड़ोसियों के मुताबिक दुर्गावती देवी सुबह 10 बजे खेत से चारा काटकर घर आईं। साढ़े दस बजे पड़ोस की एक महिला दुर्गावती देवी के घर में गई तो कमरे में दुर्गावती देवी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसका शोर सुनकर वहां भीड़ जुट गई। मृतका के सिर, कान, और नाक के पास धारदार हथियार से चोट के निशान थे।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण संजय राय, डॉग स्क्वॉड ने जांच पड़ताल की पर हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि मृतका के देवर बृजलाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।