फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of brother due to land dispute in ghazipur

जमीन विवाद में चचेरे भाई की फावड़े से हमला कर की हत्या

Fri, 13 Apr 2018 08:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Murder of brother due to land dispute in ghazipur
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में जमीन को लेकर रिश्तों का कत्ल हो गया। यहां पर शुक्रवार को एक युवक ने जमीनी विवाद में अपने चचेरे भाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार खुर्द गांव निवासी लालजी यादव और सगे भाई महेंद्र यादव में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए रिश्तेदार और ग्रामीण जमीन पर निशान खींचने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


विवाद सुलझाने के बाद सभी अपने घर जाने लगे। इसी दौरान महेंद्र यादव का पुत्र संजय यादव अपने पिता से फावड़ा ले लिया और घर के बाहर पेड़ की टहनी पर बैठकर मोबाइल चला रहे लालजी यादव के पुत्र अर्जुन यादव (22) के सिर पर पीछे से प्रहार कर दिया। इससे वह नीचे गिरकर छटपटाने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अर्जुन को आनन-फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय सिधौना के पास घायल ने दम तोड़ दिया।

आरोपी की तलाश जारी

Murder of brother due to land dispute in ghazipur
demo pic
अर्जुन की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर लिया। इस संबंध में शादियाबाद थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर लिया गया है। भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed