फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Misdoing with five year old boy in ghazipur

गांव के 'चाचा' ने पांच साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी

Tue, 08 May 2018 11:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 08 May 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Misdoing with five year old boy in ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में एक युवक ने पैसे का लालच देकर गांव के ही एक पांच वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालक रविवार की रात पड़ोस में आयोजित तिलकोत्सव से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक पैसे का लालच देकर बालक को फुसला ले गया। पांच साल का यह बच्चा उसे चाचा बुलाता था। 
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर अंधेरे में बालक का मुंह दबाकर उससे कुकर्म किया। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। बालक रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार के घर पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर नोनहरा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद आरोपी के भाई को पकड़कर थाने ले आई।

मामला कोतवाली क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने पीड़ित के परिजनों से कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। परिजन बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।


पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed