{"_id":"5af06c704f1c1b390a8b8875","slug":"misdoing-with-five-year-old-boy-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के 'चाचा' ने पांच साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के 'चाचा' ने पांच साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 08 May 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में एक युवक ने पैसे का लालच देकर गांव के ही एक पांच वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालक रविवार की रात पड़ोस में आयोजित तिलकोत्सव से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक पैसे का लालच देकर बालक को फुसला ले गया। पांच साल का यह बच्चा उसे चाचा बुलाता था।
घर से कुछ दूरी पर अंधेरे में बालक का मुंह दबाकर उससे कुकर्म किया। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। बालक रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन
जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार के घर पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर नोनहरा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद आरोपी के भाई को पकड़कर थाने ले आई।
मामला कोतवाली क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने पीड़ित के परिजनों से कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। परिजन बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।