फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक : एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला की मौत, कंधे पर ले जाना पड़ा शव    

Thu, 29 Jun 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 29 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur Ambulance was not found, the woman Death on the shoulder of the brother
anupriya patel - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में बुधवार को इंसानियत शर्मसार हो गई। सीएचसी मड़िहान से जिला चिकित्सालय रेफर की गई महिला को बुधवार को एंबुलेंस नहीं मिली। उसका भाई काफी देर तक एंबुलेंस की तलाश में इधर से उधर दौड़ता रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
Mirzapur Ambulance was not found, the woman Death on the shoulder of the brother
मृतक बहन को कंधे पर लेकर जाता भाई - फोटो : अमर उजाला
अंततः भाई के कंधे पर ही महिला ने दम तोड़ दिया।  तहसील क्षेत्र के ददरा पहाड़ी की सावित्री (22) पत्नी शिवकुमार मायके जुड़िया गांव में रह रही थी। आठ माह पूर्व सरकारी अस्पताल में उसने बच्चे को जन्म दिया था। उसी समय से वह बीमार रहने लगी थी।
Mirzapur Ambulance was not found, the woman Death on the shoulder of the brother
चिकित्सक
धीरे-धीरे उसकी तबीयत अधिक खराब होने पर बुधवार की सुबह घर वाले उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसने सूई लगाई तो कुछ देर बाद सावित्री बेहोश हो गई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टर कौशल कुमार ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur Ambulance was not found, the woman Death on the shoulder of the brother
एंबुलेंस
महिला को ले जाने के लिए घर वालों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई तो एंबुलेंस कर्मी ने दो घंटे बाद आने के लिए कहा। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती चली गई। प्राइवेट वाहन की व्यवस्था करने में परिवार की असमर्थता के चलते भाई सावित्री को कंधे पर उठा कर सड़क पर ले जाने लगा। सावित्री ने उसके कंधे पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Mirzapur Ambulance was not found, the woman Death on the shoulder of the brother
mirzapur hospital - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लाचार भाई बिलखते हुए शव को पीठ पर लादकर घर ले गए। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु गुप्ता का कहना है कि महिला नाजुक अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर शव वाहन नहीं है। परिवार वाले उसे कैसे ले गए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed