फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह कैसा प्यार, जब हासिल न हो तो मार दो, भोजपुरी गायिका भी इसका शिकार

Thu, 29 Jun 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 29 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri singer Soni Sinha head cuffs in Mau due to One sided love
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला

बनारस के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा क्या कसूर ‌था। सिर्फ यह कि उससे कोई प्यार करता था और सोनी इससे अंजान थी। यह कैसा प्यार कि हमलावर ने अपने ही प्यार जानलेवा हमला कर दिया।

Bhojpuri singer Soni Sinha head cuffs in Mau due to One sided love
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला

बनारस से अपने गाने की रिकॉर्डिंग कर मऊ स्थित अपने घर लौटी भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का मंगलवार रात किसी सिरफिरे ने उनके घर पर ही गला काट दिया। घायल सोनी को रात को पहले मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका खून काफी बह गया था, इसलिए यहां उन्हें खून चढ़ाया गया।

Bhojpuri singer Soni Sinha head cuffs in Mau due to One sided love
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला

खून चढ़ाने के बाद भी हालत गंभीर होने पर उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर सोनी से एकतरफा प्यार करता था। इसकी सोनी को जानकारी नहीं थी। एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने यह खौफनाक हरकत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri singer Soni Sinha head cuffs in Mau due to One sided love
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से सोनी के जानने वाले और भोजपुरी जगत के लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल पर लग गया। घटना के समय सोनी वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग करके घर पहुंची थी। उधर, सोनी के परिवार के लोगों ने थाने में मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन
Bhojpuri singer Soni Sinha head cuffs in Mau due to One sided love
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस हमले से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सोनी 2013 में महुवा चैनल पर आयोजित जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ सा‌थ कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मों में बतौर सिंगर गाना भी गा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed