फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man Shot dead in Amritsar near police post

अमृतसर में चौकी से 50 कदम दूरी पर युवक की हत्या: सब्जी लेने निकला था साहिल, दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 18 Sep 2026 09:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

25 साल का साहिल घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की। साहिल जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। 

विज्ञापन
Man Shot dead in Amritsar near police post
अमृतसर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गुरुवार रात करीब 10:50 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कोट खालसा निवासी साहिल गिल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साहिल घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली साहिल के सीने के पास लगी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो साहिल गंभीर हालत में पड़ा था। उसे तत्काल अमनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिल जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से रंजिश या विवाद नहीं था। उन्हें भी किसी झगड़े की जानकारी नहीं थी। 

घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed