{"_id":"5bc9b14fbdec22696c1d123f","slug":"man-murder-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के अपराध पर नियंत्रण के तमाम दावे खोखले नजर आ रहे हैं। गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के भाला गांव निवासी वंश बहादुर (56) बीती रात अपने घर के दरवाजे पर सोए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया की हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
घर के अंदर सोए परिवार के सदस्यों ने गोली की आवाज सुना तो सोचा कि दशहरा पर्व होने की वजह से शायद कोई पटाखा छोड़ रहा है। रात करीब 10 बजे वंशबहादुर का बड़ा पुत्र कल्लू जिला मुख्यालय से घर पर पहुंचा। घर के अंदर जाते समय पिता पर नजर पड़ी तो देखा कि वह खून से लथपथ थे।
विज्ञापन
माथे पर एक गोली मारी गई थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। पुत्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की पत्नी निशा सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।