फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man murder in ghazipur

गाजीपुर में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Oct 2018 11:03 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 20 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Man murder in ghazipur
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस के अपराध पर नियंत्रण के तमाम दावे खोखले नजर आ रहे हैं। गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के भाला गांव निवासी वंश बहादुर (56) बीती रात अपने घर के दरवाजे पर सोए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया की हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


घर के अंदर सोए परिवार के सदस्यों ने गोली की आवाज सुना तो सोचा कि दशहरा पर्व होने की वजह से शायद कोई पटाखा छोड़ रहा है। रात करीब 10 बजे वंशबहादुर का बड़ा पुत्र कल्लू जिला मुख्यालय से घर पर पहुंचा। घर के अंदर जाते समय पिता पर नजर पड़ी तो देखा कि वह खून से लथपथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माथे पर एक गोली मारी गई थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। पुत्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। 

Man murder in ghazipur
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की पत्नी निशा सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed