फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man murder due to land dispute in azamgarh

आजमगढ़ में घर के सामने कूड़ा रखने का किया विरोध, पड़ोसी ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Man murder due to land dispute in azamgarh
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में घर के सामने रास्ते पर कूड़ा रखने का विरोध करना संतलाल राम (55) को भारी पड़ गया। घटना से नाराज मनबढ़ पड़ोसी परिवार ने शुक्रवार की रात हैंडपंप पर हाथ धोते समय लाठी-डंडे से पीटकर संतलाल राम की हत्या कर दी।
विज्ञापन


बीच बचाव करने में छह लोग घायल हो गए। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर लालमनी और किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी संतलाल राम के घर के सामने लालमनी का मकान है। लालमनी का परिवार अक्सर संतलाल के घर के पास रास्ते में कचरा रख देता था। शुक्रवार को संतलाल ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद उस समय मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में आठ बजे संतलाल अपने दरवाजे के बाहर लगे हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे कि तभी लालमनी के परिवार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी चीख सुन बचाने पहुंची सुनीता (22), पायल (12), खुशबू (13), योगी (60), प्यारी देवी (60) और परविंदर (28) को भी पीटकर घायल कर दिया।


देर रात जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संतलाल की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया गया। मृत संतलाल को तीन बेटे और एक बेटी है। मृतक के भाई सरजू की तहरीर पर लालमनी सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed