फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   man killed gun shot his gay friend after making distance to him in mughalsarai chandauli

यूपी: समलैंगिक दोस्त की दूरी नहीं भायी, तो उठाया ऐसा खौफनाक कदम

Thu, 10 Oct 2019 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
man killed gun shot his gay friend after making distance to him in mughalsarai chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित खोवा मंडी में मोबाइल सेल्समैन अंकित जायसवाल को गोली मारने का आरोपी श्रवण गुप्ता को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि श्रवण और अंकित के बीच से समलैंगिक संबंध था। अंकित श्रवण से संबंध नहीं रखना चाह रहा था। इस दौरान दोनों के बीच अनबन हुई और मनमुटाव को गया था।
विज्ञापन


14 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे अंकित घर पहुंचा। इसी दौरान वहां पहुंचे श्रवण ने अंकित को घर के बाहर बुलाया और गोली मार दी। गोली अंकित के कंधे पर लगी थी। घटना के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने अंकित व उसके दोस्तों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की। इस दौरान एक मोबाइल से अंकित और श्रवण की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद हुईं। पुलिस ने खोजबीन कर श्रवण को यूरोपियन कालोनी से धर दबोचा। सीओ ने बताया कि मोबाइल जब्त कर लिया गया है। श्रवण को जेल भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed