{"_id":"6aa1c6994c1f1724fc0166a6","slug":"motorcyclist-dies-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167623-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के पटखौली गांव के सामने बुधवार की शाम को बाइक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाया था, सड़क के दोनों तरफ नरकट की झाड़ियों होने से पिकअप दिखाई नहीं देने से हादसा हुआ। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ विशुनपुरा के दर्जीया टोला निवासी राहुल यादव (30) बुधवार की शाम करीब पांच बजे कप्तानगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के पटखौली गांव के पास बोदरवार की ओर से तेज रफ्तार आ रही पिकअप बाइक सवार से टकरा गई। राहुल यादव अचेत होकर सड़क पर किर गया। लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजन अस्पताल पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव वालों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ नरकट होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, पूर्व में लोगों ने नरकट की सफाई कराने की मांग की थी लेकिन अब तक सफाई नहीं हो सकी है। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-
बेटी के सिर से उठा पिता का साया
-श्रवण यादव के दो बेटेों में राहुल यादव बड़ा था। छोटा बेटा विक्की यादव है। राहुल यादव की एक वर्ष की बेटी है l मौत की खबर मिलते ही पत्नी रितु और मां केश कुमारी अचेत हो गईं। पत्नी ने बताया कि घटना के 10 मिनट पहले अपने पति से मोबाइल पर बात हुई थी। बताया था कि कप्तानगंज से घर के लिए निकले हैं।