फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Man attempt to murder a girl in lanka varanasi

यूपी: फेसबुक पर हुई दोस्ती, जब प्रेमिका ने बनाई दूरी तो प्रेमी ने की गला रेतने की कोशिश

Tue, 17 Dec 2019 09:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Dec 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Man attempt to murder a girl in lanka varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका दूरी बनाने लगी तो गुस्साए प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। प्रेमिका को बातों में फंसा कर सोमवार को लंका थाना के लौटूबीर क्षेत्र में ले गया और चाकू से गला रेत कर हत्या का प्रयास किया। प्रेमिका ने शोर मचाया तो आसपास घास काट रही महिलाएं दौड़ी। इस पर आरोपी भाग निकला। युवती को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने प्रेमी की खोजबीन शुरू की और उसे लंका क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त चेतगंज थाना के हबीबपुरा निवासी विक्की शर्मा के तौर पर हुई है। पहड़िया क्षेत्र के ऑटो चालक की एमए पास बेटी और विक्की की दोस्ती 2016 में फेसबुक पर हुई थी।
विज्ञापन


बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। करीब दो महीने पहले युवती कोलकाता में रहने वाली अपनी दीदी के पास चली गई।

विक्की के अनुसार, युवती अपनी दीदी के देवर के प्रति आकर्षित हो गई थी और इस वजह से वह उससे दूरी बनाने लगी थी। हाल ही में लौटी युवती सोमवार को एक प्राइवेट बैंक में नौकरी के लिए अपनी मां के साथ चांदपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की भी उसका पीछा करते हुए चांदपुर आ गया। युवती विक्की से सामान्य तरीके से मिली। विक्की की बातों में आकर युवती उसके साथ महमूरगंज स्थित बैंक के जोनल कार्यालय जाने की बात कह कर निकली और उसकी मां चांदपुर में ही इंतजार करने लगी।

युवती को बाइक पर बैठा कर विक्की मोहनसराय से बाईपास होते हुए लौटूबीर पहुंचा और दूरी बनाने का कारण पूछने लगा। युवती ने कहा कि किससे बात करे, किससे नहीं, यह उसकी मर्जी। आरोप है कि इससे गुस्साए विक्की ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेतने की कोशिश करने लगा। उधर, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रीति की मौत के मामले में प्रेमी को भेजा गया जेल
तेलियाबाग क्षेत्र के रनिया मोहाल निवासी प्रीति प्रजापति की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी चौक थाना के छत्तातले निवासी रोहित गुप्ता को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका और ट्यूशन पढ़ाने वाली प्रीति बुधवार को गायब हो गई थी। शुक्रवार को उसका शव चौबेपुर थाना के ढकवा गांव में गंगा में उतराया मिला। पुलिस के अनुसार, प्रीति और रोहित एक-दूसरे से प्रेम करते थे। रोहित की सगाई सात दिसंबर को हुई तो इससे दुखी होकर प्रीति आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed