फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leaders put unnecessary pressure in Mau, Tehsildar asked VRS

मऊ में नेताओं ने डाला बेजा दबाव, तहसीलदार ने मांगा वीआरएस

Sat, 05 Aug 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 05 Aug 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Leaders put unnecessary pressure in Mau, Tehsildar asked VRS
crime demo - फोटो : MID DAY

यूपी के मऊ जिले की मधुबन तहसील में नेताओं द्वारा दबाव बनाकर गलत काम करवाने के प्रयास से क्षुब्ध तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने शासन से वीआरएस की मांग की है। हालांकि शासन को भेजी चिट्ठी में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन


अभी उनकी उम्र लगभग 57 साल है।  गाजीपुर जिले के पचोखर गांव निवासी श्री प्रकाश गुप्त ने 1976 में एयर फोर्स ज्वाइन की थी। 15 साल नौकरी करने के बाद 1991 में वे जूनियर वारंट अफसर पद से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन


1991 में ही उन्होंने लगभग छह माह तक यूनियन बैंक में बतौर प्रोबेशन अफसर काम किया फिर उनका चयन आयकर विभाग में हो गया। 1995 में इन्होंने राजस्व विभाग ज्वाइन कर लिया और इलाहाबाद में बतौर तहसीलदार नौकरी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त तीन वर्ष पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के समय आजमगढ़ से स्थानांतरित हो कर मधुबन तहसील में आए थे। यहां काम के तौर तरीकों और नेताओं के हस्तक्षेप से खिन्न तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने कहा कि मैं एक फौजी आदमी हूं।


गलत कार्य बर्दाश्त नहीं कर पाता हूं। कुछ नेता बीते कुछ माह से अनुचित कार्य कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। इनमें कई पोखरियों के पट्टा करने का भी मामला भी जुड़ा है। गलत काम मुझसे हो नहीं सकता। इसी के चलते मैने वीआरएस के लिए आवेदन शासन को भेज दिया है। संभव है एक दो दिन में शासन का पत्र आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed