फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Labor killed his contractor for liquor party in varanasi

यूपी : शराब की पार्टी मांगना मेठ को पड़ा भारी, फावड़े से गला काट कर मजदूर ने उतारा मौत के घाट

Tue, 02 Apr 2019 12:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 02 Apr 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Labor killed his contractor for liquor party in varanasi
इसी जगह पर हुई मेठ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर मेठ की हत्या का मामला सामने आया है। आपसी झगड़े के चलते हुई कहासुनी को मारपीट में बदलने में वक्त नहीं लगा। इसके बाद ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर ने अपने मेठ (मजदूरों के प्रभारी) पर फावड़े से हमला कर के उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा सरजू ईंट भट्ठे पर बिहार के बक्सर निवासी सीताराम मजदूरी करता है। चौबेपुर के शिवदशां निवासी राजेंद्र सिंह के भट्ठे पर ईंट पाथने के लिए मेठ नंद किशोर चौहान (35) मजदूरों का इंतजाम करता था।
विज्ञापन


सीताराम को भी बक्सर से नंद किशोर ही लाया था। मंगलवार की भोर में सीताराम ईंट की पथाई कर के खाली हुआ था। इसी दौरान मेठ नंद किशोर मजाक में उससे शराब की पार्टी मांगने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नंद किशोर की पार्टी मांगने की बात सीताराम को अच्छी नहीं लगी और इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस वक्त बहस हुई उस वक्त सीताराम नशे में धुत था। मामला इतना बढ़ा कि सीताराम ने फावड़े से नंद किशोर पर वार कर दिया। नंद किशोर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा।

इसके बाद सीताराम ने नंद किशोर के गर्दन पर फावड़े से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान ईंट भट्ठे का मालिक राजेंद्र सिंह ने सीताराम को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच हो रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर के पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed