{"_id":"6b086ef1e25ee1e65c0c98ba","slug":"one-killed-another-injured-after-being-struck-by-a-vehicle-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108568-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भांगरौला मेन रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान नेपाल के काठमांडू निवासी विशाल और घायल की पहचान जनक के रूप में हुई है।
बृहस्पतिवार सुबह विशाल जनक के साथ बाइक से काम पर जा रहे थे। भांगरौला मेन रोड पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।