Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies after being hit by an auto-rickshaw

Ambedkar Nagar News: ऑटो की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 26 Nov 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by an auto-rickshaw
दुर्गा प्रसाद गुप्ता (फाइल फोटो)
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में बुधवार रात ऑटो की टक्कर से दुर्गा प्रसाद गुप्ता (28) की मौत हो गई। वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस को मामले में तहरीर मिली है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के रामपुर भगन निवासी शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि उनके साले दुर्गा प्रसाद सिकंदरपुर गांव में रहते थे। बुधवार को वह सैदापुर-सिकंदरपुर मार्ग स्थित सरस्वती मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गए थे। रात करीब सात बजे मैरिज हॉल के सामने बाइक खड़ी कर वह परिसर की ओर जाने लगे। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दुर्गा प्रसाद उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद बरातियों और घरातियों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई संतोष कुमार ने बताया कि दुर्गा प्रसाद पीओपी और शटरिंग का काम करते थे। वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही मां बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बच्चूलाल गुप्ता भी बेटे की मौत से बदहवास हैं। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला की मौत
सद्दरपुर। जैतपुर के बंदीपुर गांव में छत पर धान फैला रहीं वृद्धा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल महिला की बुधवार को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मोहन ने बताया कि उनकी मां बेला देवी 24 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर धान फैला रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, रुपये की व्यवस्था न होने के कारण परिजन उन्हें लखनऊ नहीं ले जा सके और घर वापस ले आए। परिजनों ने बुधवार को रुपये की व्यवस्था की। इसके बाद बेला देवी को इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बेला देवी की सात संतानें हैं। उनके बेटे टिलठू, मोहन और मंगल घर पर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि निक्कू लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता है। बेटियों रेखा, गुंजा देवी और पुष्पा की शादी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद पति विजय बहादुर का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि महिला की छत से गिरने के कारण मौत होने की सूचना मिली है।

दुर्गा प्रसाद गुप्ता (फाइल फोटो)

दुर्गा प्रसाद गुप्ता (फाइल फोटो)

दुर्गा प्रसाद गुप्ता (फाइल फोटो)

दुर्गा प्रसाद गुप्ता (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed