बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपा, कैश और नकदी लेकर हो गए फरार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से वार कर उसकी नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लंका थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी में रहने वाले पद्माकर सिंह ने थाने में तहरीर दी। उनका आरोप है कि उनका बेटा प्रशांत सिंह घर से कुछ दूरी पर सोने व चांदी की दुकान चलाता है। उसकी इंगेजमेंट बुधवार को कर्माजीतपुर में स्थित आरके पुरम कालोनी में थी। वहां चल रही तैयारियों को देखने के लिए मंगलवार की देर रात प्रशांत पड़ोस में रहने वाले संजय पाल के साथ गया था।
वहां से रात साढ़े 11 बजे घर आने के लिए जैसे मोटर साइकिल से निकला। पहले से घात लगाए हमलावरों ने आरके पुरम कालोनी के मोड़ पर रोक बदमाशों ने उसे रोक लिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली।
इसके बाद चारो बदमाश जेब की तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश पैसे लेकर भाग गए। पैसा और मोबाइल लेकर भाग गए।
युवकों के चंगुल से जान बचाकर किसी तरह प्रशांत ने घर वालों को फोन कर जानकरी दी। मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने ट्रामा सेंटर ले गए। जहां सर्जरी कर चिकित्सको ने कमर में धंसा चाकू को निकाला।