फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur groom slaps bride at jaimala stage

जयमाल के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा तमाचा, घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 14 Jun 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
jaunpur groom slaps bride at jaimala stage
डेमो पिक
जौनपुर जिले के एक गांव में आई बारात में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दूल्हे ने दुल्हन को जयमाल के समय कई तमाचे जड़ दिए।  इसके बाद तो वहां का माहौल ही बिगड़ गया। गुस्साए घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें दूल्हा समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख बाराती बिना खाना खाए ही अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल भाग निकले। घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार व रिश्तेदारों को गाड़ी सहित दुल्हन के लिए लाए जेवरात कपड़ों के साथ बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 100 नम्बर पुलिस व बरसठी, मड़ियाहूं थाने की पुलिस की मौजूदगी में मामला सुलझाने का प्रयास किया गया।  दुल्हन पक्ष के लोग 9 लाख 65 हजार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे पक्ष के लोग चार लाख रुपया देने के लिए राजी हुए, लेकिन मामला नही बना।
मड़ियाहूं कोतवाली के कटघर गांव से लेखपाल सुभाष यादव के लड़के धर्मवीर की बारात बरसठी थाना के चकनारायनपुर गांव में सूर्यबली यादव के घर गई थी। 

बारात पहुंचने पर घरातियों ने बारातियों की खातिरदारी की। इसके बाद हंसी खुशी से द्वारचार की रस्म पूरी हुई। लड़का-लड़की जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचे। उधर बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक दूल्हे ने दुल्हन को कई तमाचे जड़ दिए। दूल्हे की हरकत देख सभी दंग रह गए।

लोगों की माने तो दूल्हा मन्दबुद्धि का था। यह देख लडकी पक्ष के लोग गुस्से में आए गए। और दुल्हे समेत बारातियों की पिटाई कर दी।

जिसमें दुल्हा धर्मवीर यादव (25), भाई रघुवीर यादव, संदीप यादव, महावीर यादव को चोट आयी है। बात बढ़ती देख अन्य बाराती बिना खाना खाए भाग निकले। घराती दूल्हा उसके परिवारीजन और रिश्तेदारों को को गाड़ी सहित बंधक बनाए हुए हैं।

सात फेरे के बाद दुल्हन का शादी से इनकार

jaunpur groom slaps bride at jaimala stage
marriage
मंडप में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया।  दोनों तरफ से काफी मानमनौव्वल की कोशिश हुई लेकिन दुल्हन नहीं मानी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा पोलियोग्रस्त लग रहा है। 

मीरगंज थाना क्षेत्र के सरायदेवा गांव से एक बारात मछलीशहर कोतवाली के मोलनापुर गांव गई थी। शाम को बारात पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोगो ने बारातियो का स्वागत सत्कार किया। रात मे शादी की रस्म शुरु हुई। दूल्हा दुल्हन ने मंडप में सात फेरे भी ले लिए।

पांव पूजने का रस्म अदा की जा रही थी। उसी दौरान दुल्हन की बड़ी बहन पांव पूजने आई तो उसने दूल्हे का पांव देख आशंका जताई कि पैर पोलियो से ग्रस्त है। इसपर दुल्हन भी भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

पहले तो दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बिना दुल्हन के बारात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed