फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Innova The collision killed , his father , two children injured

इनोवा ने मारी टक्कर, पिता की मौत, दो पुत्र घायल

Fri, 12 Feb 2016 02:28 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 12 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Innova The collision killed , his father , two children injured
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी के पास गुरुवार की रात आठ बजे सड़क हादसे शोभनाथ पटेल (60) की मौत हो गई जबकि उनके दो बेटे जख्मी हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों एक बाइक पर सवार होकर कपसेठी जा रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन



कपसेठी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी शोभनाथ पटेल अपने दो बेटों मनोज (23) और रमेश (19) के साथ गुरुवार की शाम एक समारोह में शामिल होने मिर्जामुराद के कल्लीपुर गांव गए थे। रात करीब आठ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। मनोज बाइक चला रहा था।
विज्ञापन




लालपुर चट्टी मोड़ पर इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद इनोवा चालक वाहन लेकर भाग निकला। क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिस की मदद से तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने शोभनाथ को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल बेटों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed