{"_id":"58e3ea504f1c1bf5465b6462","slug":"iit-bhu-students-burn-himself-and-jumped-from-third-floor-of-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के छात्र ने आग लगाकर हॉस्टल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईटी बीएचयू के छात्र ने आग लगाकर हॉस्टल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
रामानुज हॉस्टल में रात में हुई घटना से बीएचयू परिसर में हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू में माइनिंग द्वितीय वर्ष के छात्र दारा जयभीम राजू ने मंगलवार की रात खुद को आग के हवाले करने के बाद रामानुजम हॉस्टल की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी।
छात्रों ने उसे तत्काल सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान था और डिप्रेशन में चला गया था।
पुलिस उसके कमरे को सील कर मामले की जांच में जुट गई है। वह रामानुज हॉस्टल के कमरा नंबर 99 में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौत की खबर मिलने के बाद उसके पिता डी वैंकट कृष्णा आंध्र प्रदेश के नेल्लोरपुर पेटा स्थित अपने घर से वाराणसी के लिए चल चुके हैं।
राजू ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे हॉस्टल की छत से छलांग लगाई।
हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर चढ़कर उसने पहले खुद को आग लगाई और फिर छत से छलांग लगा दी। आग का गोला बनकर राजू के छत से कूदने के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया।
आसपास रहने वाले छात्र तत्काल मौके पर पहुंचे और बुरी तरह झुलसे और गिरने से जख्मी हुए राजू को तत्काल सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

पारिवारिक कारणों से था परेशान
रामानुज हॉस्टल में रात में हुई घटना से बीएचयू परिसर में हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
छात्रावास के कुछ छात्रों का कहना है कि राजू पारिवारिक कारणों से इधर कुछ दिनों से तनावग्रस्त था। कुछ छात्र दूसरी वजहों से उसके तनाव में होने की बात कह रहे थे। देर रात रामानुज हॉस्टल पहुंची पुलिस उसके करीबी छात्रों से जानकारी जुटाने में लगी रही।
राजू के कमरे की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी है। उधर, डीन स्टूटेंट वेलफेयर प्रो. एके मुखर्जी ने बताया कि राजू के माता -पिता चल चुके हैं। बुधवार तक उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।