फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband suicide wife injured by stabbed in sukhpura ballia

विदाई ना होने पर पत्नी को मारा चाकू और खुद को मारकार जान दी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Aug 2019 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
husband suicide wife injured by stabbed in sukhpura ballia
अस्पताल में इलाज के लिए जाती घायल पत्नी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पति ने ससुराल से पत्नी को विदा ना करने पर एक खौफनाक कदम उठा लिया। पति ने सबसे पहले पत्नी को चाकू घोंप दिया, उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया।

विज्ञापन


बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे युवक ने विदाई को लेकर विवाद होने पर ससुराल में पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर अपने सीने में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, चौरासी घाटों का संपर्क टूटा, सीढ़ियों पर हो रही आरती
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखपुरा के बिलारी निवासी काजल उर्फ खुशबू(24) की शादी खेजुरी निवासी बैताली(35) से एक साल पहले हुई थी। लगभग तीन महीने से काजल मायके में थी। बैताली विदाई के लिए ससुराल गया था।

काजल के पिता प्यारेलाल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन बाद विदाई करने के लिए कहा था, लेकिन वह शुक्रवार को ही ले जाने की जिद पर अड़ गया। इसी को लेकर उसने चाकू से वार कर काजल को घायल कर दिया। फिर सीने में चाकू मारकर खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें : झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, इलाज कराने आई छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप


सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घायल काजल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि प्यारे लाल ने तहरीर दी थी, लेकिन उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। काजल की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed