फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water level increase in ganga after rain varanasi kashi

गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, चौरासी घाटों का संपर्क टूटा, सीढ़ियों पर हो रही आरती

Sat, 17 Aug 2019 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
water level increase in ganga after rain varanasi kashi
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज और लगातार बारिश का असर गंगा में देखा जा रहा है। स्थिति विकट होने लगी है। जहां गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से चौरासी घाटों का संपर्क टूट गया है। वहीं घाटों पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। प्रति घंटे एक सेमी के बढ़ाव से सहायक नदियों पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। इससे तटवर्ती इलाके के लोग भयभीत हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी बढ़ रहा है। शुक्रवार की शाम को चार बजे गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर पर पहुंच गया। इससे दशाश्वमेध घाट की आरती अब सीढ़ियों पर होने लगी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बीच-बचाव कराना पड़ा भारी, नशे में धुत युवकों ने जूता व्यापारी को घोंपा चाकू, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के डर से पलायन करने की तैयारी :
घाटों की सीढ़ियों को अपनी आगोश में लेने के बाद गंगा का रुख अब शहर की ओर है। वहीं बनारस के बीच से निकल रही वरुणा नदी में भी बढ़ाव शुरू हो चुका है। जिसके कारण वरुणा के किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ गई है।

नक्खी घाट और दिनदयालपुर इलाके में वरुणा नदी के तलहटी के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि वरुणा नदी के बढ़ने की रफ्तार ऐसे ही जारी रहा तो एक दो दिनों में उन्हें घर छोड़ कर अन्यत्र जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : जौनपुर: तीन तलाक देने के बाद पीट कर पत्नी को घर से निकाला

पिछले साल बाढ़ का कहर झेल चुके नक्खी घाट निवासी दाढ़ी यादव, सहलू प्रजापति, अहमद, जमिल और मुस्ताक ने बताया कि बाढ़ के समय उन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली थी। कई दिनों तक उनके घर का एक तल बाढ़ में डूबा हुआ था। जैसे-तैसे परिवार के साथ उन्होंने बाढ़ के पानी का उतरने का इंतजार किया। इस वर्ष भी वरुणा नदी में हो रहे बढ़ाव को देखते हुए लग रहा है कि बाढ़ का पानी जल्द ही उनके घर के दरवाजे तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed