फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband strangled his wife killed in Varanasi

वाराणसी में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की

Tue, 20 Dec 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 20 Dec 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
 Husband strangled his wife killed in Varanasi
murder
कैंट थाना अंतर्गत लालपुर क्षेत्र की रजिया (22) का गला दबाकर उसके पति मो. जावेद ने रविवार की रात उसे फंदे पर लटका दिया। सूचना पाकर पहुंचे रजिया के पिता मिर्जापुर के गनेशपुर इस्लामपुर निवासी सज्जन ने मो. जावेद और उसके मां-बाप के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोपी मो. जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सज्जन ने बताया कि रजिया का विवाह बीते 25 अप्रैल को मो. जावेद के साथ हुआ था। मो. जावेद मूल रूप से मलदहिया निवासी है। ऑटो चलाने के कारण कैंट के लालपुर क्षेत्र में वह किराये का कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन


विवाह के बाद से ही रजिया को एक लाख रुपये और बाइक मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करता था। कई बार मामला सुलझाने की कोशिश की जा चुकी थी। इसी बीच रजिया गर्भवती हो गई तो लगा कि मामला अब सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, शराब के नशे में धुत रहने वाले मो. जावेद ने रजिया का गला दबाकर हत्या की और फिर घटना को दूसरा रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। कैंट इंस्पेक्टर अबरार अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed