फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hospital or robbery: Operation done, not extracted stones

अस्पताल का खेल : कर दिया ऑपरेशन, नहीं निकाली पथरी अब लगा डेढ़ लाख रुपये हर्जाना

Fri, 12 May 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला , वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला , वाराणसी Updated Fri, 12 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
 Hospital or robbery: Operation done, not extracted stones
Hospital

विज्ञापन

वाराणसी के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप में आशापुर स्थित शिवनाथ हॉस्पिटल को एक लाख अस्सी हजार रुपये पीड़ित को हर्जाना देने का आदेश दिया है। ऑपरेशन के बावजूद पथरी न निकालने पर उपभोक्ता फोरम में केस किया गया था। 

आठ मई को फोरम के अध्यक्ष जगदीश्वर सिंह ने यह घोषणा की। पियरी, देवकली गाजीपुर के रहने वाले अवधेश कुमार सऊदी अरब में बढ़ई का कार्य करता है। देश वापसी के दौरान उसके पेट में दर्द हुआ। जांच कराने पर पता चला कि बाईं किडनी में पथरी है।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि शिवनाथ अस्पताल के डॉ. मनोज यादव को दिखाया। 11 अप्रैल 2011 को उसका इसी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद भी दर्द दूर न होने पर डॉक्टर ने कहा कि घाव सूख जाने के बाद दर्द नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अवधेश ने फोरम को बताया कि दर्द होने पर जब फिर अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमें पथरी जस की तस मिली जबकि ऑपरेशन खर्च पूरा लिया गया। इस पर उसने फोरम ने शिकायत की। डाक से नोटिस भेजे जाने के बाद भी अस्पताल की ओर से कोई न उपस्थित हुआ न ही परिवाद का खंडन किया।


 उधर, अवधेश के द्वारा सारे सुबूत उपलब्ध कराए गए। अध्यक्ष ने यह आदेश दिया कि एक माह के अंदर परिवादी को चिकित्सकीय लापरवाही के लिए डेढ़ लाख रुपये हर्जाना तथा ऑपरेशन दवा आदि का खर्च 25 हजार रुपये तथा वाद विवाद पांच हजार रुपये सहित एक लाख 80 हजार दें। आइंदा भुगतान की तिथि तक दस प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed