मिर्जापुर : अनुप्रिया पटेल के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने से नाराज जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर कोतवाली में पहुंच कर तहरीर दी। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को तहरीर देकर अवगत कराया कि एक युवक ने पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल पर जानबूझकर फेसबुक के माध्यम से अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
ये बी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू हुई नई सुविधा से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, पेटीएम का करना होगा प्रयोग
जिलाध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र के साथ आरोपी द्वारा मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी की प्रिंट आउट भी मुहैया कराया। कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस चले गए।
पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर निवासी एवं अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के प्रार्थना पत्र पर आरोपी संतोष गैंगवार के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
ये बी पढ़ें : पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर युवकों ने शरीर पर मारे ब्लेड, थाने में जान देने की कोशिश
विवेचक महेंद्र पांडेय ने विवेचना भी शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने जिस आईडी से फेसबुक पर अनुप्रिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है उसको वर्तमान में बंद कर दिया है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।