{"_id":"6ac80f02f9e25e926008a094","slug":"a-knife-was-plunged-into-the-young-mans-back-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165664-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक की पीठ में चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक की पीठ में चाकू घोंपा
Fri, 09 Oct 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
समालखा। किवाना गांव में वीरवार को 19 वर्षीय युवक की पीठ में चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की पीठ पर गहरा घाव हो गया। घायल युवक की पहचान किवाना गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है।
गंभीर हालत में परिजन उसे समालखा के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पानीपत जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने गांव के ही दो नाबालिग युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र करीब 15 से 16 वर्ष है और वे 11वीं-12वीं कक्षा के छात्र हैं। वारदात गांव में मनीष के घर के पास ही होने की बात सामने आई है।
घायल मनीष के पिता राममेहर और पड़ोसी रजनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनीष फोन लेने के लिए घर से निकला था। वह गली से होते हुए वापस अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से उसके दो दोस्त आए। आरोप है कि दोनों ने मनीष की पीठ में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद दोनों मौके से भाग गए। चाकू लगने से मनीष की पीठ पर गहरा घाव हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए समालखा के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पानीपत जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद