फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for mobile snatching; phones recovered.

Gorakhpur News: मोबाइल छीनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद

Fri, 09 Oct 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for mobile snatching; phones recovered.
- गोविंदपुर के रास्ते लड़की से छीना था मोबाइल, बेचने की फिराक में थे आरोपी
विज्ञापन


पिपराइच। बेला क्षेत्र में मोबाइल छीनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन समेत दो अन्य मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान वसंतपुर के पास तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। उनकी पहचान गब्बर सिंह (32), रामनाथ साहनी (20) और शिवमंगल सिंह (22), निवासी वसंतपुर थाना पिपराइच के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गब्बर सिंह और शिवमंगल सिंह के कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो सितंबर को गोविंदपुर के रास्ते जाते समय मौका पाकर एक लड़की के हाथ से मोबाइल छीन लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ दिनों तक फोन इस्तेमाल करने के बाद उसे बेचने की तैयारी में थे। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार रात करीब 1:35 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed