{"_id":"58d6d6154f1c1bac2a1a2c02","slug":"engineer-s-servant-dies-in-dubious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के नौकर की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर के नौकर की संदिग्ध हालत में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 26 Mar 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फाोटाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरा थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग काॅलोनी से सटे नरेंद्र नगर में शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बजरंगी लाल के नौकर राजन तिवारी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अभियंता के फ्लैट में फंदे से लटकता मिला। दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन राजन के दोनों हाथ पीछे से शर्ट से बंधे हुए थे। पुलिस और फारेंसिंक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मूल रूप से गाजीपुर के औड़िहार का रहने वाला राजन की रिश्तेदारी सिंचाई विभाग में ही किसी के यहां थी। वह पूर्व में रिश्तेदार के यहां रहता था। छह महीने पूर्व से उसने बजरंगी के यहां काम करना शुरू किया था। बजरंगी सुबह दस बजे खाना खाने के बाद दफ्तर चले गए। शाम साढ़े पांच बजे वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजन अंदर एक पिलर पर लगे हुक से मफलर के सहारे लटक रहा था। पास में ही एक मेज रखी हुई थी। राजन की शादी नहीं हुई थी। सिगरा थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।