{"_id":"5d4ad5ae8ebc3e6d06303a62","slug":"district-adm-give-land-on-leased-to-sonbhadra-ghorawal-ubhbha-massacre-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र नरसंहार : पीड़ितों को मिलेगी पटूटे पर जमीन, सीएम योगी ने दिया था आश्वासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र नरसंहार : पीड़ितों को मिलेगी पटूटे पर जमीन, सीएम योगी ने दिया था आश्वासन
Wed, 07 Aug 2019 07:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में पीड़ितों से मिले थे सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में मारे गए लोगों के आश्रित और घायलों के साथ ही सभी गरीब तबके के लोगों को जमीन देने की दिशा में काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ऐसे लोगों को ग्राम समाज की भूमि पट्टे पर देगा। तहसील प्रशासन पात्र व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन
17 जुलाई को उभ्भा गांव में भूमि कब्जा करने के दौरान प्रधान यज्ञदत्त पक्ष के लोगों ने 10 लोगों की हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के लोगों की मदद करने का आश्वासन दिया था। शासन के निर्देश पर प्रशासन मृतक रंगीलाल, तेज सिंह, राजेश, अशोक, अतवरिया, राजाराम, रामसुंदर, जवाहिर, रामचंद्र और अशोक कुमार के आश्रितों, सभी घायलों समेत अन्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को पट्टे पर भूमि देने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन
इसके लिए पात्रों का चयन कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार गांव में ग्राम समाज की उपलब्ध भूमि को मृतकों के आश्रितों, घायलों समेत अन्य गरीबों को पट्टा करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन