{"_id":"5d4abed78ebc3e6cc8026b74","slug":"criminal-looted-lakhs-rupee-cash-by-gun-shot-an-agent-in-chaubepur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : एजेंट को गोली मारकर लूटे एक लाख 72 हजार, गले के पीछे रीड़ की हड्डी में फंसी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : एजेंट को गोली मारकर लूटे एक लाख 72 हजार, गले के पीछे रीड़ की हड्डी में फंसी गोली
Wed, 07 Aug 2019 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बड़ी लूट होने के मामला सामने आया है। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में बंधन बैंक एजेंट को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख 70 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार प्रजापति उर्फ लालू बंधन बैंक में एजेंट के तौर पर काम करता है। बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे बैंक के काम से गांव में जाकर समूह में पैसा बांटने के लिए बैंक से एक लाख 70 हजार रुपये लेकर निकले थे।
विज्ञापन
एजेंट जैसे ही चौबेपुर के अम्मा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने अमरूद के बगीचे के पास दीपक कुमार के ऊपर गोली चला दी। गोली सीधे गले में लगी और अभी गोली गर्दन के पीछे रीड़ की हड्डी में फंसी हुई है।
विज्ञापन
गोली लगते ही दीपक रोड पर गिरकर तड़पने लगे, वहीं पास से गुजर रही साइकिल से एक छात्रा ने जब दीपक को तड़पते देखा तो भाग कर अमरूद के बगीचे के पास गई। जहां पर कुछ लोग बैठे हुए थे, उन्हें घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने दीपक को उठाकर पहाड़ियां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर आला अधिकारी सहित एसपी सिटी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।