फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal gun shot on policeman in chandauli

चंदौली में बदमाशों ने एसआई को गोली मारी, ग्रामीणों ने दो बदमाशों की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 28 May 2018 08:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 28 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Criminal gun shot on policeman in chandauli
घायल दरोगा संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में बदमाश लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों को पुलिसिंग व्यवस्था का बिल्कुल खौफ नहीं है। अब तो खाकी भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


यूपी के चंदौली जिले में एसआई संतोष कुमार को गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अलीनगर थाने के बरहुली पुलिया के पास रविवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। एसआई संतोष कुमार लौंदा पुलिस चौकी प्रभारी हैं।  

ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक फरार हो गया। घायल एक बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है।    
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। चौकी प्रभारी एसआई संतोष कुमार, सिपाही पंकज और राजेंद्र के साथ रविवार रात साढ़े बारह बजे अलग-अलग बाइक से गश्त पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संतोष सिंह के अनुसार, गश्त के दौरान दौरान एसआई बरहुली पुलिया से नई कोट गांव की ओर मुड़े। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। शक होने पर उन्होंने तीनों को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा।

इस पर एक युवक ने बाइक की डिक्की से तमंचा निकाल एसआई पर तान दिया। एसआई ने तमंचा पकड़ लिया, लेकिन दूसरे युवक ने तमंचे से उन पर गोली चला दी, जो बाईं ओर पसली में लगी। इससे एसआई घायल होकर गिर गए और तीनों बदमाश फरार हो गए। 
 

रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली

Criminal gun shot on policeman in chandauli

एसआई संतोष कुमार  ने मोबाइल फोन से इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इस पर पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया। उधर, जानकारी होने पर ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाश पंकज जायसवाल और कृष्णा विश्वकर्मा को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पंकज को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि कृष्णा को जेल भेज दिया गया। जबकि अभिषेक फरार हो गया। एसपी का कहना है कि फरार आरोपी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।    

मूल रूप से इलाहाबाद के मेजा थाने के रामनगर गांव के रहने एसआई संतोष कुमार पांच माह पूर्व सोनभद्र से स्थानांतरित होकर अलीनगर थाने आए थे।

उन्हें दो महीने पहले लौंदा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया था। एसपी ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार गोली एसआई की रीढ़ की हड्डी में फंसी है। उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर के आईसीयू में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed