{"_id":"5b0003b54f1c1b5c798b51cd","slug":"criminal-gun-shot-on-man-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः बाइक सवार बदमाशों ने पहले नमस्ते किया, फिर गोली मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौलीः बाइक सवार बदमाशों ने पहले नमस्ते किया, फिर गोली मारकर कर दी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 19 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्वांचल में क्राइम पर लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन किसी न किसी जिले से हत्या, लूटपाट आदि की घटनाएं सामने आ जाती हैं। शनिवार को चंदौली में बाइक सवार बदमाशों ने एक कंपनी के टेक्निकल इंचार्ज की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूचना के बाद एडिशन एसपी, सीओ सदर, अलीनगर व मुगलसराय थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके से एक गोली समेत अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया और जांच के लिए अपने साथ लैब ले गई।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे यार्ड स्थित मालगोदाम से मालगाड़ियों के डिब्बे की रिपेयरिंग का कार्य होता है। जिसका ठेका कोलकाता की बर्न स्टैंडर्ड कंपनी लिमिटेड के पास है।
विज्ञापन
कंपनी आगे कार्य को टुआमैन इंजीनियरिंग लिमिटेड को दे रखा था। सपन डे (40) निवासी बंगाल कंपनी में वह टेक्निकल इंचार्ज के पद पर कार्यरत था।

Trending Videos
दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग
घटना पर पहुंची फारेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि गेट पर दो बाइक से चार लोग आए थे। इसमें से दो लोग बाइक थे और दो लोग भीतर प्रवेश किए और उन्होंने इस बात की जानकारी ली कि सपन डे कहां मिलेंगे।
जिसपर वहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि वह कार्यालय में बैठे हैं। इसके बाद दोनों लोग उनके कार्यालय में गए उनका नाम पूछा। इसके बाद नमस्ते किया और ताबड़तोड़ तीन गोलियां उनपर बरसा दी।
इस दौरान दो गोली उनके सीने में लगी और एक गोली बांह में लग गई और वह लहूलुहान होकर कुर्सी पर ही तड़पने लगे। घटना के बाद कार्यालय से बाहर निकले बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद अपने साथियों के साथ बाइक से फरार हो गए।
आनन फानन में वहां मौजूद कर्मी उसे उपचार के लिए मंडल लोको अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।