फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal gun shot on man in chandauli

चंदौलीः बाइक सवार बदमाशों ने पहले नमस्ते किया, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

Sat, 19 May 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 19 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Criminal gun shot on man in chandauli
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्वांचल में क्राइम पर लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन किसी न किसी जिले से हत्या, लूटपाट आदि की घटनाएं सामने आ जाती हैं। शनिवार को चंदौली में बाइक सवार बदमाशों ने एक कंपनी के टेक्निकल इंचार्ज की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद एडिशन एसपी, सीओ सदर, अलीनगर व मुगलसराय थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके से एक गोली समेत अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया और जांच के लिए अपने साथ लैब ले गई।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे यार्ड स्थित मालगोदाम से मालगाड़ियों के डिब्बे की रिपेयरिंग का कार्य होता है। जिसका ठेका कोलकाता की बर्न स्टैंडर्ड कंपनी लिमिटेड के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी आगे कार्य को टुआमैन इंजीनियरिंग लिमिटेड को दे रखा था। सपन डे (40) निवासी बंगाल कंपनी में वह टेक्निकल इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। 

दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग 

Criminal gun shot on man in chandauli
घटना पर पहुंची फारेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि गेट पर दो बाइक से चार लोग आए थे। इसमें से दो लोग बाइक थे और दो लोग भीतर प्रवेश किए और उन्होंने इस बात की जानकारी ली कि सपन डे कहां मिलेंगे।

जिसपर वहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि वह कार्यालय में बैठे हैं। इसके बाद दोनों लोग उनके कार्यालय में गए उनका नाम पूछा। इसके बाद नमस्ते किया और ताबड़तोड़ तीन गोलियां उनपर बरसा दी।

इस दौरान दो गोली उनके सीने में लगी और एक गोली बांह में लग गई और वह लहूलुहान होकर कुर्सी पर ही तड़पने लगे। घटना के बाद कार्यालय से बाहर निकले बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद अपने साथियों के साथ बाइक से फरार हो गए।

आनन फानन में वहां मौजूद कर्मी उसे उपचार के लिए मंडल लोको अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed