फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime news in varanasi nearby district azamgarh bhadohi

वाराणसी सहित इन जिलों में हुईं आपराधिक घटनाएं, जानें कौन सी हैं वो खबरें

Tue, 17 Sep 2019 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
crime news in varanasi nearby district azamgarh bhadohi

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बीएचयू में दोनों जगह छात्रों के भी झड़प हो गई। जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भी आपराधिक घटनाएं घटीं। आजमगढ़ जिले में एक गांव स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। भदोही जिले में एक एटीएम पर उचक्के ने युवक को झांसा देकर 30 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


क्लिक कर पढ़ें खबर : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों में मारपीट, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मौके पर सिगरा पुलिस और पीएसी पहुंची है।


क्लिक कर पढ़ें खबर : बीएचयू में दो हॉस्टर के छात्रों में मारपीट, मौके पर पुलिस बल तैनात

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह शराब की दुकान के मैनेजर से बाइक सवार बदमाश एक लाख 60 हजार नकदी छीन कर फरार हो गए। दिन दहाड़े छिनैती की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सेल्समैन की तहरीर पर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

क्लिक कर पढ़ें खबर : मिर्जापुर : शराब की दुकान के मैनेजर से दिनदहाड़े लूट, एक लाख 60 हजार लेकर फरार हुए बदमाश

आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र के रंगडीह सुतरीगंज गांव स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए।

क्लिक कर पढ़ें खबर : आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed