फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhimrao Ambedkar Statue damaged people protest in saraimir azamgarh

आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 17 Sep 2019 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Sep 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bhimrao Ambedkar Statue damaged people protest in saraimir azamgarh
हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र के रंगडीह सुतरीगंज गांव स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और टूटी प्रतिमा के मरम्मत की मांग करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर भी पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम मार्टीनगंज और प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मौके पर पहुंचे। प्रतिमा के मरम्मत का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सुतरीगंज रंगडीह गांव में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार की सुबह गांव के लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो टूटी हुई प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान बसपा विधायक सुखदेव राजभर सहित भारी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मार्टीनगंज और प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने टूटी हुई प्रतिमा की मरम्मत करवाने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है। घटना के संबंध में रंगडीह गांव निवासी हरिश्चंद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed