{"_id":"5d80eeec8ebc3e93ac7205ea","slug":"loot-with-liquor-store-manager-in-lalganj-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : शराब की दुकान के मैनेजर से दिनदहाड़े लूट, एक लाख 60 हजार लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर : शराब की दुकान के मैनेजर से दिनदहाड़े लूट, एक लाख 60 हजार लेकर फरार हुए बदमाश
Tue, 17 Sep 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Sep 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह शराब की दुकान के मैनेजर से बाइक सवार बदमाश एक लाख 60 हजार नकदी छीन कर फरार हो गए। दिन दहाड़े छिनैती की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सेल्समैन की तहरीर पर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के खैरा कला गांव निवासी राजकुमार सिंह की संत नगर में शराब की दुकान है। वहां पर सेल्समैन सुरेश कुमार जायसवाल और मैनेजर श्याम जायसवाल कार्यरत हैं। सुबह शराब दुकान के मैनेजर श्याम जायसवाल एक लाख 60 हजार नकद बैग में लेकर लेकर खैरा कला स्थित राजकुमार सिंह के घर पर पहुंचाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
वह संतनगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित ददरी मोड़ के पास बाइक से पहुंच दो बदमाशों ने टक्कर मारकर श्याम जायसवाल को गिरा दिया। श्याम के गिरने के बाद बदमाश बैग छीन कर भाग गए। बैग में एक लाख 60 हजार नकदी था।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना के बाद मैनेजर श्याम जायसवाल ने राजकुमार सिंह और लालगंज पुलिस को सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। दिन दहाड़े इस छिनैती की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शराब दुकान के मालिक राजकुमार सिंह बीमार पिता का इलाज कराने गए थे।