फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona-infected criminal escaped from Deendayal Hospital in Varanasi

वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से फरार कोरोना संक्रमित आरोपी गिरफ्तार, ले जाया गया अस्थायी जेल

Thu, 10 Dec 2020 09:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Dec 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected criminal escaped from Deendayal Hospital in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में फरार हुए कोरोना संक्रमित आरोपी को कैंट थाने की पुलिस ने गुरुवार को चौकाघाट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अस्थायी जेल ले जाया गया है। वहां उसकी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चंदौली जिले की पुलिस ने शिवपुर स्थित अस्थायी जेल में कोरोना संक्रमित होने के कारण आरोपी रामप्रवेश यादव को बीती छह दिसंबर को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बीच मौका पाकर चंदौली के इलिया थाना का रीहाखी निवासी रामप्रवेश यादव भाग गया था।
विज्ञापन


रामप्रवेश की तलाश में जुटी कैंट थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे चौकाघाट के समीप से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि चंदौली पुलिस लाइन के आरक्षी मुमताज अहमद की तहरीर पर इस प्रकरण को लेकर आरक्षी जयप्रकाश मौर्या, राकेश सिंह, अच्छेलाल भारती और रामप्रवेश के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से लेकर अदालत तक मचा रहा हड़कंप
कानूनी बाध्यता के कारण पुलिस ने जैसे-तैसे रामप्रवेश को गिरफ्तार किया। हालांकि इसके बाद पुलिस से लेकर अदालत तक उसे लेकर हड़कंप मचा रहा। रामप्रवेश के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उसे पकड़ने, अदालत में पेश करने और अदालत के कर्मी असहज प्रतीत हो रहे थे। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को फिलहाल अस्थायी जेल ले जाया जाएगा। वहां उसकी कोविड-19 की जांच होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed