फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   code of cunduct: 40 lakh seized, 2.5 kg gold and 50 lakh cash goin free in varanasi

चुनावी चौकसीः वाराणसी में 40 लाख जब्त, जांच के बाद ढाई किलो सोना व 50 लाख छोड़ा

Thu, 12 Jan 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
code of cunduct: 40 lakh seized, 2.5 kg gold and 50 lakh cash goin free in varanasi
फूलपुर में 2.77 किलोग्राम जेवरात जांच के बाद छोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिले में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के  दौरान गुरुवार को लोहता पुलिस ने 40 लाख रुपये जब्त किए।
विज्ञापन

इसे इंडिगो कार से वाराणसी से भदोही ले जाया जा रहा था। कार भी जब्त कर ली गई है।
खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले कार चालक से पुलिस और आयकर अधिकारी पूछताछ में जुटे रहे।
वहीं, कपसेठी पुलिस ने 50 लाख रुपये नगद और फूलपुर पुलिस ने 2.77 किलोग्राम सोने के जेवर पकड़े लेकिन छानबीन और तस्दीक के बाद उन्हें छोड़ दिया।
 कपसेठी चौराहे पर वाराणसी से भदोही जा रही कैशवैन को थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने रुकवाया। कैशवैन में रखे बक्से से पुलिस ने 50 लाख बरामद किए। उसके चालक और गनर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
थाने में हुई पूछताछ में सामने आया बरामद रुपये एक निजी बैंक के हैं और उन्हें मिर्जापुर व भदोही की शाखाओं में पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। बैंक कर्मियों ने इसके कागजात प्रस्तुत किए तो वैन को जाने दिया गया।
विज्ञापन

तीसरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है। करखियांव स्थित डिग्गी बार्डर पर पैदल जा रहे एक युवक के बैग से 2.77 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए।
बताया जाता है कि वह पहले कार में सवार था लेकिन जब तलाशी होती देखी तो कार से उतरकर पैदल जाने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और रोककर उसकी तलाशी ली।
बरामद जेवरात जौनपुर के एक सराफा कारोबारी के थे। सूचना पाकर फूलपुर थाना पहुंचे कारोबारी ने कागज प्रस्तुत किया तो आयकर और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने उसे जांच के लिए ले लिया और जेवरात छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed