फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli horrific explosion, woman's death

चंदौली में भीषण विस्फोट, महिला की मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Chandauli horrific explosion, woman's death
विस्फोट के बाद छत को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

चंदौली  के मां दुर्गा नगर वार्ड में मंगलवार की दोपहर एक घर की छत पर रखे विस्फोटक पदार्थों में विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई और उसकी सात साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी आपरेशन विनोद कुमार पांडेय और एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव ने मौका मुआयना कर घटना की जांच के आदेश दिए। घायल को संयुक्त चिकित्सालय से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



 चकिया के विभिन्न वार्डों में होली पर पटाखे बनते हैं। इबरार उर्फ शेरू के मकान में भी अवैध रूप से पटाखे बनते थे। मंगलवार को शेरू बिहार के चैनपुर रिश्तेदारी गया था। घर में उसकी बहन नरगिस, बेटी खुशी के साथ पटाखे सुखाने के लिए छत पर धूप में रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान  विस्फोटक पदार्थों में विस्फोट हो गया। इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के चलते नरगिस (35) की मौत हो गई और उसका शव क्षतविक्षत हो गया, जबकि उसकी बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई।


विस्फोट के चलते रसोई घर के ऊपर कंक्रीट की छत में बड़ा छेद हो गया तथा छत की बाउंड्रीवाल टूट कर गिर गई। संयोग था कि इस दौरान बालकनी में खड़ी इबरार की पत्नी वाजिदा एवं उसका बच्चा इरसान बाल-बाल बच गए।

सूचना पर एसडीएम, सीओ चकिया और शहाबगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। उधर, रिश्तेदारी से लौटने पर पुलिस ने शेरू को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed