Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Monkey jumps from tree onto motorcycle; uncle and niece killed

Ghazipur News: पेड़ से बाइक पर कूदा बंदर, बड़े पिता और भतीजी की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Monkey jumps from tree onto motorcycle; uncle and niece killed
भांवरकोल थानाक्षेत्र के मनियां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हादसे में मौत की खबर-----मृ
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद मनिया गांव के सामने पेड़ से हेलमेट पर बंदर के कूदने से बाइक अनियंत्रित होकर गाजीपुर- भरौली मार्ग पर पलट गई। इधर, पीछे से आ रही कार से कुचलकर मासूम समीक्षा (6) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बड़े पिता कमलेश कुमार (40) की भी हादसे के दो घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़े पिता कमलेश भतीजी समीक्षा को बाइक से लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि बलिया जनपद के नरही थाना के भरौली गांव निवासी विमलेश राम ने तहरीर देकर बताया कि बड़े भाई कमलेश कुमार छह वर्षीय पुत्री समीक्षा को लेकर वीरपुर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह पुत्री को बाइक से लेकर घर आ रहे थे। मिर्जाबाद मनिया गांव के सामने बाइक चला रहे बड़े भाई कमलेश कुमार के हेलमेट पर अचानक पेड़ पर बैठा बंदर कूद गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रहे कार ने बेटी समीक्षा को कुचल दिया, जिससे पुत्री की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने घायल बड़े भाई को उपचार मुहम्मदाबाद सीएचसी लाने के साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिवार के लोग मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टरों ने बड़े भाई कमलेश कुमार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचाार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। विमलेश राम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

भांवरकोल थानाक्षेत्र के मनियां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हादसे में मौत की खबर-----मृ

भांवरकोल थानाक्षेत्र के मनियां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हादसे में मौत की खबर-----मृ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed