फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cbi will probe after 12 yeras of vishal kidnaping

वाराणसी के चर्चित विशाल अपहरण कांड की 12 साल बाद सीबीआई जांच

Tue, 21 Feb 2017 05:46 PM IST
अजय सिंह आलोक,अमर उजाला,वाराणसी
अजय सिंह आलोक,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Feb 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
cbi will probe after 12 yeras of vishal kidnaping
हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच, लोहता थाने पहुंची दो सदस्यीय टीम, कब्जे में लिए अहम रिकॉर्ड
12 साल पहले हुए जिस विशाल अपहरण कांड में सीबीसीआईडी, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, उसकी फाइलें अब फिर खुल गई हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर अब सीबीआई ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव के कुंवर विशाल का अब तक पता नहीं चल पाया है जबकि पूर्व की तफ्तीशों में आरोपियों का नारको टेस्ट तक कराया गया था। तीन दिन पहले लोहता थाने पहुंची सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने घटना की तहकीकात के साथ ही उससे जुड़े अहम रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


आरटीओ के पूर्व लिपिक मधुबन प्रसाद शास्त्री का पुत्र विशाल 01 सितंबर 2005 को दोपहर करीब दो बजे भट्ठी स्थित अपने घर से कुछ सामान लेने लोहता बाजार गया था। उसके बाद से अब तक विशाल का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पिता मधुबन प्रसाद की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद घटना की जांच सबसे पहले एसटीएफ और फिर क्राइम ब्रांच ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विशाल का पता नहीं चला तो फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उसके बाद शासन के आदेश पर 2006 में मामले की सीबीसीआईडी जांच शुरू हुई। जनवरी 2007 में सीबीसीआईडी ने भी फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मधुबन प्रसाद ने जिनको आरोपित किया था, उनका नारको टेस्ट तक कराया गया लेकिन विशाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

घटना की सीबीआई जांच के लिए शासन में गुहार अनसुनी होने पर मधुबन प्रसाद ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।


सीबीआई की दो सदस्यीय टीम के लोहता थाने पहुंचने और घटना से जुड़े रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने की पुष्टि थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने भी की। जब घटना हुई, उस वक्त विशाल की उम्र 17 वर्ष थी और वह काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed