बिहार में माओवादियों के खून खराबे की साजिश नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया जिले में बुधवार को सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों ने पुलिया के नीचे से पांच किलो का केन बम बरामद किया। इससे माओवादियों के खून खराब की साजिश नाकाम हो गई। सीआरपीएफ के दस्ते ने बम डिफ्यूज कर दिया।
इमामगंज स्थित सीआरपीएफ कैंप के कमांडेंट प्रदीप कुमार ने बताया कि चपरी गांव से होकर कराए जा रहे सड़क निर्माण में बनी पुलिया के नीचे माओवादियों ने केन बम रखा था।
नक्सलियों का उद्देश्य इस इलाके में गश्त पर निकलने वाले सुरक्षा बलों को निशाना बनाना और सड़क निर्माण में लगी कंपनी में दहशत कायम करना था।