{"_id":"594fd3a34f1c1b4d7b8b47b5","slug":"azamgarh-two-communities-fight-after-auto-hit-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ऑटो से बाइक की टक्कर के बाद भिड़े दो समुदाय के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में ऑटो से बाइक की टक्कर के बाद भिड़े दो समुदाय के लोग
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए सिकंदरपुर गांव में पीएसी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में रविवार शाम एक मामूली बात को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। जिले के सिकंदरपुर गांव में ऑटोरिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों समुदाओं से बड़ी संख्या में लोग आमने सामने आ गए।
इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। देखते ही देखते पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। पथराव के दौरान ईंट पत्थर लगने से एक सिपाही समेत दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामला शांत कराने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के समधीपुर (चौहान बस्ती) निवासी अखिलेश चौहान अपनी पत्नी प्रेमशीला के साथ सरदहां बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में सिकंदरपुर गांव में कामरान अपने घर से ऑटोरिक्शा बाहर निकाल रहा था। इस दौरान ऑटो से अखिलेश की बाइक में टकरा गई।
इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर अखिलेश के गांव की तमाम महिलाएं और पुरुष सिकंदरपुर गांव पहुंच गए। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना में दोनों पक्षों से छह छह लोग कुल 12 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर महराजगंज थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। ईंट पत्थर की चोट लगने से एक सिपाही मुखराम (45) भी घायल हो गया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव फैल गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी परशुरामपुर में भर्ती कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।