{"_id":"5cf1014fbdec220777254d6c","slug":"attacker-killed-sp-leader-in-gun-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा नेता पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत
Fri, 31 May 2019 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 31 May 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर में सपा नेता पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों ने एक सपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्विकपुर स्थित एक स्कूल के सामने अज्ञात बदमाशों ने स्कार्पियो सवार सपा नेता लालजी यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में सपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उड़ली गांव निवासी लालजी यादव अपने चालक के साथ एक स्कूल पर गए। चालक स्कूल के अंदर जैसे ही गया, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर घायल कर दिया। लालजी यादव एक पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक के करीबी बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, तो वहीं आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन